पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअजमेर. राजस्थान के सरकारी स्कूलों में 5 हजार स्कूल लेक्चरर की भर्ती होगी। आरपीएससी द्वारा इन पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 मई से शुरू होगी और 16 जून तक चलेगी। कुल 20 विषयों के लेक्चररों के पदों के लिए भर्ती होगी। हिंदी के सर्वाधिक 849 पदों पर भर्ती होगी। इसके बाद राजनीति विज्ञान के 815 पदों के लिए भर्ती होगी। तीसरे नंबर पर भूगोल के 782 पद भरे जाएंगे और चौथे नंबर पर इतिहास विषय में 613 पदों के लिए भर्ती होगी।
- आयोग ने कहा कि यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करता है तो उसे प्रत्येक पद के लिए परीक्षा शुल्क अलग से जमा करना होगा। साथ ही प्रत्येक के लिए अलग आवेदन भी भरना होगा।
- परीक्षा में होने वाले दो पेपरों में प्रथम पेपर की परीक्षा एक ही होगी, जबकि द्वितीय पेपर विषय के अनुसार अलग-अलग होंगे। आयोग अभ्यर्थियों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से करेगा। यह परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप में ऑन लाइन या ऑफ लाइन आयोजित की जा सकती है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.