पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभारतीय डाक विभाग के तेलंगाना सर्कल ने पोस्टमैन और मेल गार्ड के पदों के लिए नौकरी से संबंधित आवेदन जारी किए गए हैं। तेलंगाना सर्किल ऑफिस ने पोस्टमैन और मेल गार्ड के लिए 136 रिक्तियों की अधिसूचिना जारी की है। इनमें से 132 पद पोस्टमैन के लिए हैं जबकि 4 पदों पर मेल गार्ड की नियुक्ति की जाएगी। नौकरी के लिए इन पदों पर आवेदन करने से पहले कुछ खात बातों पर ध्यान देना जरूरी है। आइए जानें कैसे करें इन पदों पर आवेदन, क्या है नौकरी की आखिरी तारीख...
पद का नाम: पोस्टमैन एंव मेल गार्ड
विभाग: भारतीय डाक विभाग, तेलंगाना सर्किल
पदों का विवरण: पोस्टमैन के लिए 132 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 76, एससी/एसटी के लिए 20, ओबीसी के लिए 36 पर भर्ती निकाली गई है। आपको बता दें कि पोस्टमैन के लिए ये भर्ती तेलंगाना सर्किल के हेडक्वाटर रीजन और हैदराबाद रीजन में निकाली गई है।
मेल गार्ड : मेल के लिए 4 पदों पर वैकेंसी
उम्र-सीमा : इन पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों की उम्र-सीमा न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 27 साल होनी चाहिए उम्र-सीमा में छूट सरकारी नियमों के मुताबिक दी जाएगी। एससी/एसटी को अधिकतम उम्र-सीमा में 5 साल, OBC को 3 साल, दि्वायांगों को 10 से लेकर 13 साल तक की छूट दी जाएगी।
योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने वाले आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं बोर्ड की डिग्री होनी चाहिए।
सैलरी : इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7th CPC के मुताबिक लेवल 3 के तहत सैलरी दी जाएगी। आवेदकों को 21700 रुपए प्रति माह वेतनमान के तौर पर दिया जाएगा।
महत्वपूर्ण तारीख:
आवेदन आरम्भ होने की तिथि: 22 मार्च 2018
आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अप्रैल 2018(23:59 PM)
आवेदन शुल्क भरने की आखिरी तारीख: 25.04.2018
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की फाइनल तारीख: 28.04.2018
आधिकारिक वेबसाइट: www.telanganapostalcircle.in या www.indiapost.gov.in
आवेदन की विस्तृत जानकारी के लिए लिंक:
http://180.179.13.165/indposttspmmg18live/Document/AdvtPDF/22_03_2018.pdf
आवेदन शुल्क : आवेदकों को इन पदों पर आवेदन करने के लिए 100 रुपए से लेकर 400 रुपए तक आवेदन शुल्क देना होगा। सभी महिला आवेदकों के लिए 100 रुपए, जबकि OC/OBC, SC/ST, Ex Servicemen पुरूष आवेदकों के लिए भी 100 रुपर रखा गया है। वहीं जनरल कैटेगरी के आवेदकों को 400 रुपए आवेदन शुल्क भरना होगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.