पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आर्बिटल एकेटी आईएसएस के लिए मालवाहक यान लांच करेगा

आर्बिटल एकेटी आईएसएस के लिए मालवाहक यान लांच करेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आर्बिटल एकेटी आईएसएस के लिए मालवाहक यान लांच करेगा

नासा ने एक बयान में कहा है कि यह अंतरिक्ष यान वर्जीनिया के पूर्वी तट पर स्थित नासा के वालोप्स उड़ान केंद्र के मिड-अटलांटिक रीजनल स्पेसपोर्ट पैड 0ए से कंपनी के सीआरएस-9 माल आपूर्ति मिशन पर स्थानीय समयानुसार सुबह 4.39 बजे रवाना होगा।
सिग्नस अंतरिक्षयान 24 मई की सुबह आईएसएस पहुंचेगा।
नासा वालोप्स के रेंज और मिशन प्रबंधन कार्यालय के उपप्रमुख डौग वॉस ने कहा, \"\"इस क्षेत्र में प्रक्षेपण पर मौसम की दृश्यता का असर पड़ने की संभावना है, हालांकि, रॉकेट के उड़ान के दौरान रोशनी से दृश्यता बढ़ सकती है।\"\"
एंटेयर्स द्वारा लांच किया जा रहा सिग्नस अंतरिक्ष यान आईएसएस के लिए 7,400 पाउंड वजनी सामग्री ले जा रहा है।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...