शूटिंग के बाद स्वर्ण मंदिर पहुंचे अर्जुन**
अर्जुन कपूर ने रविवार सुबह अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में जाकर मत्था टेका है। उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट से इस बारे में पता चलता है। अर्जुन इन दिनों अमृतसर में शूटिंग कर रहे हैं और उन्होंने प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर की अपनी यात्रा से एक तस्वीर शेयर की है। जिसे शेयर कर अर्जुन ने लिखा है, ‘वाहेगुरु जी दा खालसा, वाहेगुरु जी दी फतेह।’ यहां अर्जुन, रकुल प्रीत सिंह के साथ शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म का अभी टाइटल फाइनल नहीं हुआ है। यह अर्जुन-रकुल की साथ में पहली फिल्म होगी। काश्वी नायर इस फिल्म का निर्देशन कर रही हैं।