पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंवेबसाइट spotboye के मुताबिक, बॉलीवुड कपल अर्जुन रामपाल और उनकी वाइफ मैहर जेसिया साथ नहीं रह रहे हैं। दोनों के बीच पिछले कुछ सालों से अनबन की ख़बरें आती रही हैं। कहा तो ये भी जा रहा था कि अर्जुन की ऋतिक की एक्स-वाइफ सुज़ैन खान से नजदीकियां बढ़ चुकी थीं जो मैहर को बिलकुल मंजूर नहीं थी।
सुज़ैन-मैहर में हो चुका है झगड़ा
वहीं, दूसरी तरफ ऋतिक और सुज़ैन के तलाक की वजह भी कहीं न कहीं अर्जुन को माना गया था। 2012 में ऋतिक और सुज़ैन के तलाक के बाद अर्जुन से उनकी और ज्यादा नजदीकियों की ख़बरें सुनने को मिली थी। इसी वजह से पिछले साल आदित्य गरवारे और रेणू चैनानी के प्री-वेडिंग बैश में भी सुज़ैन और मैहर के झगड़ा भी हुआ था।
बेटियों की खातिर दिया था रिश्ते को मौका
इन सब बातों की वजह से मैहर और अर्जुन के बीच रिश्ते काफी बिगड़ चुके थे लेकिन दोनों ने अपनी बेटियों माहिका और मायरा के लिए रिलेशन को एक मौका और देने की भरपूर कोशिश की। कई बार दोनों को बेटियों के साथ वेकेशन पर जाते हुए भी स्पॉट किया गया। कुछ समय सब कुछ ठीक रहा लेकिन अब इनके बीच एक बार फिर रिश्ते ठीक न होने की ख़बरें जोर पकड़ चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक,अर्जुन घर छोड़ कर कहीं और रह रहे हैं और मैहर बेटियों के साथ रह रही हैं।
अर्जुन और मैहर ने 1998 में शादी की थी। मैहर 1996 में फेमिना मिस इंडिया रह चुकी हैं और सबसे फेमस मॉडल्स की लिस्ट में शुमार की जाती हैं। वहीं,अर्जुन ने 'प्यार इश्क और मोहब्बत' से डेब्यू करने के बाद 'दीवानापन','आंखें','मोक्ष','दिल है तुम्हारा','दिल का रिश्ता','डॉन','ओम शांति ओम','हाउसफुल','राजनीति','डैडी' जैसी फिल्मों में काम किया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.