- Hindi News
- National
- Ranchi News Arjuna Award Winner Abhishek Verma Reveals New Technique Of Archery
अर्जुन पुरस्कार विजेता अभिषेक वर्मा ने तीरंदाजी की नई तकनीक बताई
सिटी रिपोर्टर|अर्जुन अवार्ड विजेता अभिषेक वर्मा सिल्ली स्थित बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र में पिछले दो दिनों से तीरंदाजों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। कोच प्रकाश राम ने बताया कि रविवार तक यह प्रशिक्षण चलेगा। अभिषेक ने पहले दिन तकनीकी बारीकियां, समय-समय पर अपडेट करने के तरीके समेत कई महत्वपूर्ण बातों की जानकारी दी। उन्होंने सिल्वर गर्ल मधुमिता, नेशनल अवार्डी सिंपी व खेलो इंडिया के तीरंदाज समेत कई केंद्र के तीरंदाजों को राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर स्कोर करने के गुर सिखाए हैं। तीरंदाजों ने उनसे कई सवाल पूछे। उन्होंने प्रतिभागियों का थ्योरी क्लास भी लिया।