अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित अभिषेक वर्मा तीरंदाजों को दे रहे हैंं टिप्स
सिल्ली| अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित अभिषेक वर्मा सिल्ली स्थित विरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र में गुरुवार से तीरंदाजों को एक रिफ्रेशमेंट कोर्स में बेहतर शूटिंग के लिए टिप्स दे रहे हैं। कोच प्रकाश राम ने बताया कि गुरुवार से रविवार तक यह कोर्स चलेगा। अभिषेक वर्मा ने पहले दिन धनुष की तकनीकी बारीकियां, समय समय पर अपडेट करने के तरीकों के अलावे कई महत्वपूर्ण बातों की जानकारी दी। उन्होंने सिल्वर गर्ल मधुमिता, नेशनल अवार्डी सिंपी व खेलो इंडिया के तीरंदाज समेत केंद्र के सभी तीरंदाजों को तीरंदाजी के राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर स्कोर करने के कई बारीक गुर सिखाये। तीरंदाजों ने भी उनसे कई सवाल पूछे। शूटिंग रेंज के अलावे भी थ्योरी क्लासेस का भी लिये जिसमे स्किल डेवलपमेंट, एकाग्रता का उपयोग के तरीके बताए गए।।ज्ञात हो कि अभिषेक वर्मा वर्ष 2014 एशियाई खेलों में रजत चौहान और संदीप कुमार के साथ पुरूष कम्पाउंड तीरंदाजी टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने पुरूषों की व्यक्तिगत कम्पाउंड स्पर्धा में भी रजत पदक अपने नाम किया था। इस मौके पर कोच व तीरंदाज मौजूद थे।