पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भारत-पाक सीमा पर हथियार तस्करी का खुलासा, 17 लाख रुपए कीमत की पिस्तौल बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीगंगानगर. भारत-पाक बॉर्डर से श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर सेक्टर स्थित नग्गी पोस्ट के समीप तारबंदी को भेदते हुए हथियार तस्करी करने का खुलासा किया गया है। पुलिस व खुफिया एजेंसियों ने पंजाब से तीन आरोपियों से दो पिस्तौल मय मैग्जीन व चार कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने डेढ़ लाख से अधिक टावर लोकेशन कॉल को खंगाला। आरोपियों को कोर्ट के आदेश से 6 दिन के रिमांड पर लिया है।

 

- एसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि पंजाब के तरनतारण इलाका निवासी जसविंद्र सिंह उर्फ सोनू, जगराज सिंह उर्फ बिल्ला और रतनबीर सिंह उर्फ रतन को पंजाब पुलिस की सहायता से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने 11 अप्रैल की रात को नग्गी बॉर्डर पार से हथियार लिए और मौके से फरार हो गए।

- इस दौरान कच्चे इलाके में पैरों के निशान देखकर बीएसएफ के अधिकारी हरकत में आए और उन्होंने 12 अप्रैल को श्रीकरणपुर पुलिस थाना में अज्ञात के खिलाफ 3/6 पासपोर्ट एक्ट व 13/14 फॉरनर्स एक्ट में मुकदमा दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस, बीएसएफ और एजेंसियों ने संयुक्त पड़ताल शुरू की। पकड़े गए आरोपियों में से एक पर पूर्व में भी पंजाब में हथियार तस्करी के मामले दर्ज हैं।

खबरें और भी हैं...