पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंश्रीनगर. शोपियां में अपने घर आया आर्मी का एक जवान 14 अप्रैल से लापता है। पुलिस को शक है कि मीर इदरीस सुल्तान नाम का ये जवान दो अन्य लोगों के साथ आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया है। पुलिस ने कहा कि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हमने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है।
झारखंड में पोस्टिंग से था नाराज
- पुलिस ने कहा, "इदरीस के लापता होने की जानकारी उसके पिता मो. सुल्तान मीर ने दी। इदरीस 12 अप्रैल को अपने गांव आया था और शनिवार से लापता है। वो कटिहार (बिहार) में 12 जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फेंट्री में तैनात था और उसकी तैनाती झारखंड होने वाली थी।" बताया जा रहा है कि झारखंड में तैनाती होने से इदरीस नाराज था।
AMU का पीएचडी स्कॉलर भी हिज्बुल में शामिल हुआ था
- जनवरी में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के एक रिसर्च स्कॉलर मन्नान वानी के आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल होने की जानकारी मिली थी। मन्नान जिस हॉस्टल में रहता था, पुलिस ने वहां छापेमारी की और कई चीजें बरामद की थीं। यूनिवर्सिटी ने उसे सस्पेंड कर दिया था।
- मन्नान की एके 47 राइफल के साथ फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुईं थीं। वो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में एप्लाइड जियोलॉजी में पीएचडी कर रहा था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.