पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगोइलकेरा/रांची. पश्चिमी सिंहभूम जिले में गोइलकेरा व गुवा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में पिछले 40 घंटे से पुलिस और नक्सली आमने-सामने हैं। सांगाजाटा इलाके में दोनों ओर से करीब 2000 राउंड फायरिंग हो चुकी है।
- पुलिस और सीआरपीएफ टीम के मदद के लिए अब सेना को उतारा गया है। सोमवार को सेना के सात जवान हेलिकॉप्टर से गोइलकेरा पहुंचे।
- अत्याधुनिक मोर्टार से लैस इन जवानों को सांगाजाटा रवाना कर दिया गया है। ये मोर्टार नीचे से ऊपर की ओर मार करने में सक्षम है। यहां नक्सली पहाड़ों पर मोर्चा संभाले है तो पुलिस और सीआरपीएफ जवान निचले इलाके में हैं। ऐसे में मोर्टार से नक्सलियों को परास्त करने की तैयारी है।
- नक्सलियों ने अपने चारों ओर आईईडी और क्लेमोर बम जैसे खतरनाक विस्फोटक लगा रखे हैं। ऐसे में जवानों को परेशानी हो रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.