पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपूर्व केंद्रीय मंत्री और राजीव गांधी के प्रधानमंत्री काल में बेहद शक्तिशाली रहे अरुण नेहरू का निधन हो गया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे.
69 वर्षीय नेहरु न सिर्फ राजीव गांधी के एक रिश्तेदार थे बल्कि वो उनकी सरकार में आंतरिक सुरक्षा मंत्री भी थे. उन्होंने गुरुवार को गुड़गांव के अस्तपाल में रात 10.47 बजे आखिरी सांस ली.
उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को दिल्ली के लोधी शमशान घाट पर किया जाएगा.
उन्होंने 18 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके परिवार में पत्नी सुभद्रा और दे बेटियां हैं.
लखनऊ में जन्म अरुण नेहरु तीन बार लोकसभा सदस्य रहे.
(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.