पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पत्नी को कंधे पर ले जाता दिखा 'ब्लैकमेल' का ये एक्टर, वायरल हुआ वीडियो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई. हाल ही में फिल्म 'ब्लैकमेल' में नजर आए अरुणोदय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे पत्नी ली एल्टन को कंधे पर बिठाकर चलते नजर आ रहे हैं। दरअसल ये वीडियो के पार्टी के दौरान का है जहां अरुणोदय और ली एल्टन साथ गए थे वहां से निकलते वक्त कार थोड़ी दूर पार्क थी। ऐसे में कार तक जाते वक्त ली एल्टन काफी थक गई थीं। इसलिए अरुणोदय ने उन्हें पीठ पर उठा लिया और कार तक ले जाते नजर आए। 2016 में की थी अरुणोदय ने शादी...

 

 

 

 
- 6.3 फीट के अरुणोदय सिंह वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के एक्स मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के पोते हैं। एक्टिंग में दिलचस्पी होने की वजह से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाया। 
- 15 नवंबर 2016 को शाही अंदाज में अरुणोदय ने अपने गर्लफ्रेंड ली से शादी की थी। शादी की दावत में बड़ी संख्या में पॉलिटिक्स और बॉलीवुड से जुड़ीं बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी। 
- बता दें, अरुणोदय की लव-लाइफ काफी चर्चित रही। शादी से पहले उन्होंने ढाई साल कनाडा की रहने वालीं ली एल्टन को डेट किया। वे पेशे से शेफ हैं और गोवा स्थित Puffu केफे की मालकिन हैं।

 

 

आगे की स्लाइड्स में देखें अरुणोदय सिंह और ली की शादी की कुछ फोटोज...

खबरें और भी हैं...