पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अरुणोदय सिंह गायन का सफर शुरू करने ्रके लिए तैयार

अरुणोदय सिंह गायन का सफर शुरू करने ्रके लिए तैयार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अरुणोदय सिंह गायन का सफर शुरू करने ्रके लिए तैयार

अभिनेता अपने कौशल को निखारने के लिए मारियन्ने की सहायता और देखरेख में लाइव गाने का प्रशिक्षण ले रहे हैं।
अरुणोदय ने एक बयान में कहा, \"\"जहां जरूरत होती है, वह मेरी आवाज का प्रयोग करती हैं। मुझे लगता है कि मैं आवाज का उतार-चढ़ाव सही से कर लेता हूं। हालांकि जब मैंने शुरू किया था तो मेरी आवाज ऐसी थी कि जैसे मैं पत्थर मार रहा हूं।\"\"
वह म्यूजिकल शो में कैप्टन वोन ट्रैप के किरदार में दिखाई देंगे। इस शो का निर्माण थिएटर दिग्गज राएल पदमसी द्वारा किया गया है। यह मुंबई के रॉयल ओपरा हाउस में शुक्रवार को दूसरी बार प्रदर्शित किया जाएगा।
अभिनेत्री मेहर मिस्त्री इस म्यूजिकल में मुख्य महिला किरदार के तौर पर दिखाई देंगी। यह म्यूजिकल शो 1965 की फिल्म \'द साउंड ऑफ म्यूजिक\' से प्रेरित है।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...