बतौर निर्माता मेरी जवाबदेही बढ़ी : विन डीजल
बतौर निर्माता मेरी जवाबदेही बढ़ी : विन डीजल
डीजल ने आईएएनएस को एक बयान में बताया, \"\"बतौर निर्माता पूरी फिल्म के लिए मेरी जवाबदेही बढ़ी है। हमारे सभी किरदार अच्छी तरह से चमकने चाहिए।\"\"
उन्होंने कहा, \"\"यह एक इच्छा है कि फिल्म के सभी किरदार चमके, निर्देशक से सर्वश्रेष्ठ की चाहत होती है। मुझे एक फिल्म से आगे जाना पसंद है और फिल्म में सभी की बेहतरीन कार्य के लिए प्रशंसा होनी चाहिए।\"\"
डीजल \'फास्ट एंड फ्यूरियस\', \'द लास्ट विच हंटर\', \'एक्सएक्सएक्स : र्टिन ऑफ जेंडर केज\', \'रिड्डीक\' और \'हिटमैन\' जैसी फिल्मों से संबद्ध रहे हैं।
फिलहाल अभिनेता \'एवेंजर्स : इंफिनिटी वॉर\' की सफलता से खुश हैं। उन्होंने कहा, \"\"यह वास्तव में काफी अच्छा परिवार है और मुझे नहीं लगता हम कभी परिवार के भाव को भूलेंगे। मार्वेल यूनिवर्स स्वागत योग्य है क्योंकि हम यहां आकर काफी सुखद महसूस करते हैं।\"\"
--आईएएनएस