पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News As Soon As The Corona Patient Arrived The Staff Equipped With Ppe Kits Were Immediately Taken To The Isolation Ward

कोरोना का मरीज जैसे ही पहुंचा, पीपीई किट से लैस स्टाफ तुरंत अाइसोलेशन वार्ड में ले गए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रिम्स में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज के इलाज को लेकर बुधवार को मॉक ड्रिल किया गया। कोरोना के संभावित मरीजों के लिए बनाई गई आइसोलेशन यूनिट (पेइंग वार्ड) में एक युवक को कोरोना का पॉजिटिव मरीज बनाकर एंबुलेंस से लाया गया। इस दौरान मरीज के साथ ड्राइवर व अटेंडेंट सभी को मास्क पहना कर सुरक्षित किया गया। रिम्स के पीएसएम विभाग के डॉ. देवेश कुमार ने चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, पारा मेडिकल स्टाफ व वार्ड में तैनात सुरक्षा कर्मी को प्रशिक्षण दिया।

उन्होंने बताया कि एंबुलेंस से मरीज को तुरंत व्हील चेयर से तीसरे तल्ले ले जाया जाएगा। जो भी ट्रॉली मैन या सुरक्षाकर्मी रहेंगे, उन्हें भी एन-95 मास्क पहनाया जाएगा। बताते चलें कि कोरोना के संभावित मरीजों के लिए एहतियात के तौर पर पेइंग वार्ड में 18 कमरे सुरक्षित किए गए हैं। वायरस की पुष्टि होने के बाद मरीजों को इसी वार्ड के तीसरे तल्ले में रखा जाएगा। मरीज के रिम्स पहुंचने के बाद सुरक्षा एहतियात बरतने अौर उसके इलाज की प्रक्रिया के बारे में बताया गया।

एेसी है रिम्स की तैयारी : मरीज को वार्ड में शिफ्ट करके ब्लड-थ्रोट सैंपल लिया जाएगा

मॉक ड्रिल में बताया गया कि मरीज को उतारने के बाद रिम्स प्रबंधन द्वारा तैयार टीम एंबुलेंस को एक पर्सेंट हाइपोक्लोराइड सोल्यूशन से डिसइंफेक्ट करेगी। इधर, जैसे ही मरीज तीसरे तल्ले में पहुंचेगा, चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ उसे वार्ड में शिफ्ट करने के बाद उसका ब्लड सैंपल व थ्रोट सैंपल लेंगे। जिसकी जांच के लिए कोलकाता स्थित एनआईसीईडी में भेजा जाएगा।

तैयार रहेंगे डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ

कोरोना के मरीज को 24 घंटे मास्क पहना कर रखा जाएगा। पेइंग वार्ड में वेंटिलेटर की व्यवस्था होगी, जरूरत पड़ने पर मरीज को वेंटिलेटर सपोर्ट भी दिया जाएगा

पेइंग वार्ड के 18 कमरे कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए रिजर्व

आज एनडीआरएफ करेगी मॉक ड्रिल

गुरुवार को रिम्स की व्यवस्था को देखने के लिए एनडीआरएफ (नेशनल डिजास्टर रिस्पांस टीम) पहुंच रही है। एनडीआरएफ की टीम भी पेइंग वार्ड में मॉक ड्रिल करेगी।

रिम्स में मॉक ड्रिल के दौरान जांच का अभ्यास करते डॉक्टर।
खबरें और भी हैं...