पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बुजुर्ग दादी के साथ रहती थी 12 साल की बच्ची से किया रेप, सहेली को बताया कि पेट में हैं दर्द तो हुआ खुलासा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अमृतसर. दादी के साथ रहने वाली 12 साल की एक लड़की से दुष्कर्म के आरोप में कोतवाली पुलिस ने सोमवार को एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया। लड़की के मां-बाप की मौत हो चुकी है। आरोपी की उम्र 25 साल के आसपास है। उसने रेप करने के बाद लड़की को जान से मारने की धमकी दी थी, जिससे वो बुरी तरह डर गई थी। इसके कुछ दिनों बाद से उसे पेट में दर्द रहने लगा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की पेट में दर्द की बात अपनी सहेली को बता रही थी और पास में खड़ी उसकी मां ने सुन लिया। इसके बाद सहेली की मां ने लड़की को घर बुलाकर बात की और पुलिस को सूचित किया। ये था मामला...

 

 

- 12 साल की पीड़ित लड़की अमृतसर के हुसैनपुरा चौक में दादी के साथ रहती है। कुछ साल पहले एक हादसे में उसके माता-पिता की मौत हो गई थी। 
- कुछ दिन पहले जब वह घर बाहर खेल रही थी तो पड़ोस में रहने वाला युवक उसे झांसा देकर कमरे में ले गया और रेप किया।
-  आरोपी ने लड़की से कहा, अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। लड़की ने किसी को कुछ नहीं बताया। इसके बाद आरोपी ने उसे कई बार धमकाकर कमरे में बुलाया और रेप किया।
-  सोमवार शाम को सहेली के साथ खेलते समय उसने पेट में दर्द की बात उसे बताई जिसे पास में बैठी सहेली की मां ने सुन लिया। 
- महिला तुरंत लड़की को अपने घर ले गई और प्यार से बैठाकर पूछा तो उसने सबकुछ बता दिया। महिला ने पूरी बात अपने पति और मोहल्ले वालों को बताई। इसके बाद, पुलिस में शिकायत कर आरोपी को गिरफ्तार करवाया। 

- थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया,  शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच कर रहे हैं।