पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअश्विनी कुमार ने कहा इंसाफ़ और सच्चाई की जीत होगी
केंद्रीय कानून मंत्री के पद से इस्तीफ़ा देने के बाद अश्विनी कुमार ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है लेकिन विवादों को दूर करने के लिए अपने पद से इस्तीफ़ा दिया है.
उन्होंने कहा, “मैं ख़ुशनसीब था कि प्रधानमंत्री ने मुझे अपने कैबिनेट टीम का सदस्य बनाया. कल उनसे मिलकर मैंने अपना इस्तीफ़ा सौंपा है. मुझे लेकर जो फ़िजूल के विवाद इतने दिनों से चल रहे थे उसे खत्म करने के लिए मैं ने अपना इस्तीफ़ा दिया है.”
अश्विनी कुमार को कोलगेट मामले की सीबीआई जांच में दखल देने का आरोप है. इस मामले में अश्विनी कुमार ने कहा है, “मामले की सुनवाई माननीय सुप्रीम कोर्ट में चल रही है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने मेरे ख़िलाफ़ कोई टिप्पणी नहीं की है. लेकिन इस मुद्दे पर विवाद ज़्यादा नहीं बढ़े इसलिए मैं ने इस्तीफ़ा दिया.”
अश्विनी कुमार ने ये भी कहा है कि इस्तीफ़ा देने का मतलब ये नहीं है कि उन्हें कुछ गलत किया है. उन्होंने इस्तीफ़ा देने की वजह के बारे में कहा, “कुछ राजनीतिक फ़ैसले होते हैं. पार्टी और प्रधानमंत्री महोदय ने जो फ़ैसला लिया उसके मुताबिक मैंने भरोसेमंद सिपाही की तरह अपना काम किया.”
हालांकि अश्विनी कुमार ने ये भी कहा कि इस मामले में इंसाफ़ और सच्चाई की जीत होगी.
पार्टी का भरोसा कायमरेल मंत्री पवन कुमार बंसल के साथ इस्तीफ़े की बात पर प्रतिक्रिया देने से इनकार करते हुए अश्विनी कुमार ने कहा, \"प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार होता कि वे अपने सहयोगियों से इस्तीफ़ा देने के लिए कह सकते हैं. कब और कैसे इस्तीफ़ा देना है, इसके लिए भी कह सकते हैं.\"
कोलगेट मामले में सीबीआई जांच रिपोर्ट को बदलवाने के आरोप अश्विनी कुमार पर लगे हैं, लेकिन उन्होंने कहा आरोप लगाने वालों को सुप्रीम कोर्ट की आठ फ़रवरी का आदेश पढ़ना चाहिए.
पहले इस मुद्दे पर सोनिया गांधी ने अश्विनी कुमार का समर्थन किया था लेकिन बाद में क्या उन्होंने अपने पार्टी नेता का भरोसा खो दिया?
इस सवाल के जवाब में अश्विनी कुमार ने कहा, “मैं ने अपने किसी नेता का भरोसा नहीं खोया है.”
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.