पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुराना किला का जीर्णोद्धार करेगा एएसआई

पुराना किला का जीर्णोद्धार करेगा एएसआई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुराना किला का जीर्णोद्धार करेगा एएसआई

एएसआई ने सेंट्रल एटिक्विटी कलेक्शन सेक्शन (सीएसी) के तहत संरक्षण और सुधार कार्य हाथ में लिया है। यह एक आधुनिक गैलरी की रचना करेगा, जहां पहली बार हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, तक्षशिला, चन्हुदड़ो, और मध्य एशिया के साथ ही कालीबांगन, हस्तिनापुर, अरिकामेदु और तामलुक जैसे भारतीय स्थलों की कलाकृतियों और मिट्टी के बर्तनों को प्रदर्शित की जाएगी।
बयान में कहा गया है, \"\"ऐसा प्रमाणित किया गया है कि 16वीं शताब्दी के पुराना किला में सीएसी अनुभाग के मिट्टी के बर्तनों और कलाकृतियों का कुल संग्रह दो लाख से अधिक है।\"\"
पुराना किला के जीर्णोद्धार के प्रमुख कार्यो में मस्जिद और अन्य संरचनाओं को सजाने का काम शामिल है, और इसके जरिए इस प्रमुख पर्यटनस्थल को नया रूप दिया जाएगा।
पुराना किला और लाल किला दिल्ली के सबसे पुराने किलों में से एक और प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हैं।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...