पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. अब तक फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी के कई मामले सामने आ चुके हैं। मगर यह मामला थोड़ा दिलचस्प है, क्योंकि इस बार ये मामला एक्टर टाइगर श्रॉफ और उनकी फिल्म 'रेम्बो' से जुड़ा हुआ है। अब इसकी शूटिंग कब शुरू होगी या ये फिल्म बनेगी भी या नहीं, इस बारे में किसी को कुछ भी नहीं पता है। लेकिन महाराष्ट्र के जालना की एक लड़की को टाइगर के साथ 'रेम्बो' में हीरोइन बनाने के नाम पर उससे साढ़े चार लाख ठग लिया गया। जब लड़की को इसकी जानकारी हुई तो उसने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत जालना जिले के सदर बाजार थाने में करवाई है।
होटल में बुलाकर लिया फर्जी ऑडिशन
- सुनील दाकणे जालना के एक पूर्व पुलिस अधिकारी हैं। उनकी बेटी को फिल्मों में काम करने का शौक था जिसके लिए वो कई लोगों से मिलते रहते थे।
- इस बीच उनकी 20 वर्षीय बेटी प्राजक्ता को दिल्ली की एक एजेंसी 'इम्पैक्ट फिल्म' ने संपर्क किया। उन्हें बताया गया कि बॉलीवुड के बड़े प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला अपनी आने वाली फिल्म 'रेम्बो' के लिए एक हेरोइन की तलाश में हैं।
- इसके लिए हर्षद आनंद और सुनील बोरा नाम के दो लोगों ने नासिक के एक बड़े होटल में प्राजक्ता को बुलाया और उसका ऑडिशन भी लिया। इतना ही नहीं उन्होंने प्राजक्ता की बात किसी व्यक्ति से ये कह कर कराई कि वो टाइगर श्रॉफ हैं।
मेकओवर के नाम पर ऐठे पैसे
- इसके बाद हर्षद आनंद और सुनील बोरा ने प्राजक्ता से उसके मेकओवर के नाम पर साढ़े चार लाख रूपये ऐंठ लिए। बाद में प्राजक्ता को मुंबई के एक पांच सितारा होटल में मिलने बुलाया गया।
- जब प्राजक्ता वहां पहुंची तब जाकर उन्हें मालूम हुआ कि उनके साथ धोखा हुआ है। इसके बाद प्राजक्ता ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
नाडियाडवाला के ऑफिस में हुई पूछताछ
- जालना पुलिस दोनों आरोपियों के बार में पूछताछ के लिए मुंबई भी गई थी और उनसे जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए नाडियाडवाला के दफ्तर भी पहुंची थी, जहां पुलिस को बताया गया कि इस नाम का कोई भी शख्स उनके यहां काम नहीं करता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.