असमिया फिल्म \'विलेज रॉकस्टार्स\' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म पुरस्कार
असमिया फिल्म \'विलेज रॉकस्टार्स\' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म पुरस्कार
इससे पहले वर्ष 1987 में जाहनु बरुआ की \'हलोधिया चोरये बोधन खई\' ने यह पुरस्कार जीता था।
गुवाहाटी के निकट रीमा के अपने छायागांव में निर्मित \'विलेज रॉकस्टार्स\' गरीब बच्चों की अद्भुत कहानी है, जो मजेदार जीवन का लुप्त उठाते हैं।
फिल्म का एक रॉक बैंड के रूप में बच्चों के साथ आगाज होता है। जैसे ही कहानी आगे बढ़ती है, यह बहुत मजाकिया अंदाज में पेश की जाती है।
रीमा ने \'विलेज रॉकस्टार्स\' के लिए सर्वश्रेष्ठ संपादन का पुरस्कार भी जीता है। इस फिल्म ने भनिता दास के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का सम्मान भी हासिल किया है। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ लोकेशन साउंड रिकॉर्डिस्ट मल्लिका दास के काम के लिए भी सराहना मिली है।
--आईएएनएस