पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकरियर डेस्क। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट में सहायक अध्यापक (Assistant Professor) के पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। वैकेंसी के बारे में विस्तार से जानकारी इस तरह है :
कुल पद : 3422
इन विषयों के लिए मांगे गए आवेदन : अर्थशास्त्र, हिंदी,वनस्पति विज्ञान, प्राणी शास्त्र, रसायन शास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल,गृह विज्ञान, विधि, गणित, वाणिज्य,नृत्य, भूगर्भशास्त्र, म्यूजिक, दर्शन शास्त्र, सैन्य विज्ञान,वेद, भौतिक शास्त्र, राजनीति शास्त्र, मनोविज्ञान, लोकप्रशासन, समाज शास्त्र,उर्दू, अरबी,एग्रीकल्चर,जीव रसायन,अपराध शास्त्र,चित्रकला,इतिहास,इतिहास (प्राचीन),ज्योतिष,संस्कृत और मराठी।
सेलरी पे-स्केल : 15,600 – 39,100 रुपए + ग्रेड पे 6000 रुपए।
आयु सीमा : सामान्य श्रेणी के कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 44 साल होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
एमपी से बाहर के कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 28 साल होनी चाहिए।
आवेदन की आखिरी तारीख : 30 अप्रैल 2018
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और अन्य जानकारी के लिए कैंडिडेट्स इस साइट पर विजिट कर सकते हैं : www.mppsc.com
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.