पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वर्तमान समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण जरूरी : किरण भढ़ाना

नादौन | महिलाओं के उत्थान के लिए उनका सामाजिक आर्थिक और राजनीितक सशक्तिकरण होना जरुरी है। महिलाएं जितनी सशक्त होंगी, देश उतना ही सुदृढ़ होगा। यह बात एसडीएम नादौन किरण भढ़ाना ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कही। उन्होंने महिलाओं को जागरुक करते हुए कहा कि सरकार ने महिला उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरू की है। उनका फायदा उठाएं, कानूनी रूप से भी महिलाओं को समान अधिकार दिए है। अपने कर्तव्य निभाते हुए वे अपने अधिकारों पर हक जता सकती हैं। बेटों और बेटियों में किसी को पक्षपात नहीं करना चाहिए।

पटलांदर में विधायक राजेंद्र राणा के निवास पर कार्यक्रम का अायोजन हुअा।


सुजानपुर/ भरेड़ी/नादौन | पटलांदर में विधायक राजेंद्र राणा के निवास स्थान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला मंडलों व स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधि मौजूद रहे। राणा ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। इस अवसर पर विधायक ने महिलाओं की समस्याओं को भी सुना। प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन अभिषेक राणा, ज्योति प्रकाश, लेख राज ठाकुर, अशोक राणा, जोगिंदर ठाकुर, सुखदेव, वीना धीमान, सुमन अटवाल,अनिता कुमारी, सपना कुमारी व गौरां देवी भी मौजूद थे। नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से गांव पल्ली मे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व युवती मंडल प्रधान पुष्पा देवी उपस्थित रही। उन्होने महिलाओं को परिवार नियोजन के बारे में जागरुक किया। कार्यक्रम में ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर गौरव कुमार, पंकज कुमार , पुष्पा देवी, सरिता देवी, सुरेश कुमार, सपना, पूनम, सुमित्र, देवी सुमन, सोनिया, नितिका, नेहा, गरिमा, जमुना देवी, राजू देवी, सुनीता, स्नेह लता, अरुणा देवी, गीतांजलि, बंदना, राधिका, सुमित्र देवी, सुमनलता, कुसुम चौधरी, अंजू चौधरी व नीरजा मौजूद रहे। वहीं महिला मंडल धमरोल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जगदीश चंद ने लोगों को पेयजल की बचत करने की अपील की व पेयजल व्यर्थ न करने पर लोगों को जागरूक भी किया। विजय कुमार , मंगला देवी भी उपस्थित थे। नादौन की भदरोल पंचायत में महिलाओं के जीवन उनकी उपलब्धियां व समाज को दिए जा रहे योगदान के बारे में बताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रधान अनीता ठाकुर ने की।
खबरें और भी हैं...