पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घर के दरवाजे पर टूटी तार से पत्नी को लगा करंट, दौड़कर बचाने आया पति भी तार से चिपका, दोनों की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल/रीवा. रीवा के बिछिया गांव में करंट लगने से पति-पत्नी की मौत हो गई है। दोनों एक के बाद एक घर के दरवाजे पर टूटकर गिरी तार से सुबह 6 बजे करंट की चपेट में आ गए। मृतक 35 साल के राजकुमार गुप्ता और 32 साल की प्रीति गुप्ता हैं। 

-बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब सुबह छह बजे प्रीति गुप्ता अपने घर से बाहर निकली, तभी उनका पैर दरवाजे पर लटक रही बिजली की कटिया की टूटी तार पर पड़ गया। टूटे तार की वजह से उनको झटका लगा और वह जोर से चिल्लाई तो अंदर सो रहे उनके पति राजकुमार गुप्ता दौड़कर बाहर आए और वह भी करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। मौत के बाद दोनों की लाशें आमने-सामने पड़ी थीं। 

-बिजली के तार देर रात आंधी की वजह से टूटकर जमीन पर गिर गई थी। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। आसपास वालों ने जब देखा तो तुरंत इसकी जानकारी डायल 100 और पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

खबरें और भी हैं...