पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसूरत। लिंबायत में सोमवार देर रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि 15 लोगों ने मिलकर युवक पर अटैक किया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सिर, मुंह और पैर पर किए प्रहार…
लिंबायत के शाहपुरा में गुफरान चिराग मंसूरी अपने परिवार के साथ रहता था। वह ए ग्रेड नाम की सिरामिक की दुकान चलाता था। सोमवार देर रात 15 से अधिक हथियारबंद लोगों ने उस पर हमला कर दिया। उस पर धारदार हथियारों से कई वार किए गए थे। यह हमला आपसी रंजिश को लेकर किया गया। लोगों ने उसे तुरंत स्मीमेर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
आपसी रंजिश का मामला
गुफरान के परिवारवालों ने बताया कि हमला करने वाले असामाजिक तत्व हैं। 4 महीने पहले टेम्पो पार्किंग को लेकर कुछ लोगों से उसका विवाद हुआ था। तब कुछ गुंडे गुफरान को धमकी देकर चले गए थे। यह हमला उसी का नतीजा है।
पुलिस पर लापरवाही का आरोप
मृतक के परिवारवालों ने पुलिस पर अारोप लगाया है कि चार महीने पहले थाने में FIR दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से बदमाशों ने धमकी देना शुरू कर दिया था। अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो यह घटना न होती।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.