पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंयमुनानगर। यमुनानगर में रविवार देर रात हमीदा पुलिस चौकी में एक आरोपी के परिजनों ने जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों पर हमला कर वे आरोपी को छुड़वाकर ले गए। इसके अलावा चौकी में खड़े वाहनों से तोड़फोड़ और आगजनी भी की। पुलिस ने 5 नामजद सहित कुल 15 पर मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। पढ़िए क्या है पूरा मामला...
- पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हमीदा में एक तंग गली से आती हुई कार एक मकान के गेट में जा घुसी।
- कॉलोनी के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे पुलिस चौकी ले गए।
- यहां पुलिस आरोपी शक्ति को बैठाए हुए थी। इसी दौरान उसके साथी विक्रांत, अमित, कड़वा, हैप्पी, राजा व अन्य 1 दर्जन से ज्यादा लोगों ने थाने पर हमला कर दिया।
- उन्होंने वहां जमकर ईंटें बरसाई। इसके बाद थाने में खड़े वाहनों में आग लगा दी। एकदम हुए इस हमले से पुलिस के तीन जवान घायल हो गए।
- उन्होंने वहां खड़ी गाड़ियों के लोहे की रॉड से शीशे तोड़ दिए। आरोपियों की तोड़फोड़ देखकर वहां मौजूद लोग व पुलिस वाले जान बचाकर छत पर चढ़ गए।
- पुलिस का कहना है कि हमला करने वाले हिरासत में लिए गए आरोपियों को छुड़वाया और जाते-जाते एक गैस सिलेंडर को खोलकर आग की तरफ फेंककर फरार हो गए।
- इसके बाद पुलिस ने लोगों की मदद से आग बुझाई और घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना के बाद दूसरे थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची।
मामले दर्ज, आरोपियों के पकड़ने के लिए लगातार हो रही छापेमारी
- डीएसपी राजेश कुमार का कहना है कि एक दर्जन से ज्यादा लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं विक्रांत, अमित, कड़वा, हैप्पी और राजा नामजद है।
- पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.