पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • \'गल नी कडनी\' के गायक पर हमला, 2 ने ली जिम्मेदारी (लीड 1)

\'गल नी कडनी\' के गायक पर हमला, 2 ने ली जिम्मेदारी (लीड-1)

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
\'गल नी कडनी\' के गायक पर हमला, 2 ने ली जिम्मेदारी (लीड-1)

\'गल नी कडनी\' के गायक को शुक्रवार देर रात गोली मारी गई। वह अपने दोस्त के साथ चंडीगढ़ के इलांटे मॉल से अपनी टोयोटा फॉर्च्यूनर कार से अपने घर की ओर जा रहे थे।
पुलिस ने कहा कि एक सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार चंडीगढ़ से ही गायक का पीछा कर रही थी। मोहाली के सेक्टर 74 के समीप हमलावरों ने अपनी गाड़ी उनकी गाड़ी के सामने लाकर खड़ी कर दी उनकी तरफ गोलियां चलाईं।
हमले में वर्मा और उनका दोस्त घायल हो गया और वे किसी तरह से घटना स्थल से भागने में सफल रहे। वर्मा ने मोहाली जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को मदद के लिए फोन किया।
दोनों को मोहाली में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों ही खतरे से बाहर हैं।
मोहाली जिले के पुलिस प्रमुख कुलदीप सिंह चहल ने मीडिया को बताया कि जांच की जा रही है।
हमले के बाद वर्मा को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जा सकती है।
वांछित गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह धाहान ने शनिवार को फेसबुक पोस्ट पर हमले की जिम्मेदारी ली।
संपत नेहरा गैंग के सदस्यों ने भी हमले की जिम्मेदारी ली है।
पुलिस 31 वर्षीय गायक पर हमले के पीछे कारणों की जांच कर रही है।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...