पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकांकेर(रायपुर). मां से छेड़छाड़ का बदला लेने आक्रोशित पुत्र ने प्राचार्य के घर घुसकर उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद पुत्र चाकू लेकर सीधे थाना पहुंचा तथा सरेंडर करते अपना गुनाह भी कबूल लिया। पुत्र के साथ उसके मामा का लड़का भी शामिल था जो पुलिस की पकड़ से बाहर है। गंभीर रूप से घायल प्राचार्य को प्राथमिक उपचार के बाद बाहर रेफर कर दिया गया। पुत्र के अनुसार प्राचार्य उसके गांव आकर उसकी मां से अश्लील हरकत करते छेड़छाड़ करता था। ये था पूरा मामला...
मंगलवार को दिनदहाड़े घर में घुस किए गए इस जानलेवा हमले की चश्मदीद गवाह प्राचार्य की पुत्री ने शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। सुभिया मुड़पारा निवासी युवक जसवंत सुखदेवे पिता हजारी अपने साथी छगन वासनिक के साथ मंगलवार 3.30 बजे चारामा के ग्राम कोटतरा स्कूल में प्राचार्य दीनबंधु खापर्डे 60 वर्ष के कांकेर एकता नगर स्थित निवास पहुंचा। प्राचार्य की पत्नी दयाबत्ती ने दरवाजा खोला तो युवकों ने प्राचार्य को बाहर बुलाने कहा। पत्नी ने युवकों को छात्र समझा तथा उन्हें अंदर आकर बैठने कहा तथा प्राचार्य को बुलाने चली गई।
अंदर के कमरे में सो रहे प्राचार्य जैसे ही बैठक रूम में आकर सोफे में बैठने ही वाले थे युवक ने अपने साथ लाए चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से प्राचार्य हड़बड़ा गया और शोर मचाने लगा। निकट खड़ी पत्नी व पुत्री करूणा खापर्डे भी बीच बचाव करने लगी। युवक ने उन पर भी हमला कर दिया। हमले में पुत्री को हाथ में चोटें आई है। घर के पीछे मौजूद पुत्र आदित्य भी कमरे में आ गया। इसे देखते दोनों युवक वहां से भाग निकले। घायल पिता को पुत्र व परिवार ने तत्काल कार से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
मां से छेड़छाड़ की बात सुनकर होश खो बैठा
थाने में आरोपी जसवंत सुखदेव ने बताया उसके मामा के लड़के छगन ने उसे सुबह बताया कि प्राचार्य ने उसकी मां के साथ गांव पहुंच छेड़छाड़ की है। युवक की मां ने जानकारी उसके मामा के लड़के को दी थी। इसके बाद से वह अपने होश खो बैठा था। इसी के चलते उसकी हत्या करने हमला कर दिया। विदित हो सुभियामुड़पार में भी प्राचार्य का घर है जिससे उसका वहां आना जाना बना रहता है। प्राचार्य कब से महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहा था इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
एसआई कामिल हक ने बताया आरोपी युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। दूसरे अन्य युवक की तलाश जारी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.