पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़. शनिवार देर रात सेक्टर-26 स्थित डिस्कोथेक मॉब यानि मिनिस्टरी ऑफ बार में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ हुई। लड़की के ब्वॉयफ्रेंड ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपियों ने डिस्को के बाहर आकर उसके पेट में बीयर की बोतल घुसा दी। लड़का गंभीर रूप से घायल है और सेक्टर-32 के आईसीयू में भर्ती है। जबकि बोतल मारने वाले आरोपी पुनीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
डांस साथ करते-करते की छेड़छाड़
- आरोपी पुनीत की सेक्टर-22 की शास्त्री मार्केट में कपड़े की दुकान है। जबकि, घायल युवक की पहचान सोनीपत के रहने वाले कर्मजीत के तौर पर हुई है, जो कि जमींदार है। पुनीत के खिलाफ 308 कत्ल का प्रयास और 354 लड़की से शारीरिक छेड़छाड़ की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
- पुलिस जांच में सामने आया कि सोनीपत निवासी कर्मजीत अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शनिवार रात सेक्टर-26 स्थित एक निजी डिस्को में आया था। दोनों यहा डिस्को में डांस कर रहे थे। इसी दौरान यहां मौजूद पुनीत उनके पास आकर डांस करने लगा। पुनीत ने डांस करते हुए ही कर्मजीत की गर्लफ्रेंड के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।
डिस्कों में ही लड़ाई हो गई
गर्लफ्रेंड के साथ हो रही छेड़छाड़ को देखकर कर्मजीत ने पुनीत काे रोकने की कोशिश की, लेकिन पुनीत नहीं माना। इस पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। लेकिन यहां लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कर करवा दिया।
बाहर कर रहा था आरोपी पुनीत इंतजार
कुछ समय बाद कर्मजीत अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डिस्को से बाहर निकला तो पुनीत उनकाे बाहर मिल गया। दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इस समय पुनीत ने अपने हाथ में बीयर की बोतल पकड़ी हुई थी। उसने हाथ में पकड़ी हुई कांच की बोतल तोड़कर उससे कर्मजीत पर हमला कर दिया। पुनीत ने कर्मजीत के पेट और बाजू में बोतल से वार करते हुए उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया।
आरोपी को भेजा न्यायिक हिरासत में
इस बात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पुनीत को पकड़कर घायल हालत में कर्मजीत को सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे सेक्टर-32 अस्पताल में रेफर कर दिया था। बहरहाल कर्मजीत की हालत सेक्टर-32 अस्पताल में खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने पुनीत के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जिला अदालत में पेश किया जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.