पिंजौर टी पॉइंट पर आॅटो व टैक्सी वालों का कब्जा, रोज लग रहा जाम
पिंजौर में ट्रैफिक जाम की समस्या लंबे अरसे से चली आ रही है। जिसका मुद्दा हर विधानसभा व लोकसभा चुनाव में सभी पार्टी के प्रत्याशी उठाते रहे हैं, लेकिन फिर भी आज तक कोई समाधान नहीं हो पाया। जिसका खामियाजा हर दिन पिंजौर में से निकलने वाले हजारों वाहन सवारों को भुगतना पड़ रहा है। पिंजौर शहर के मेन बाजार में तो इंक्रोचमेंट व अवैध पार्किंग के कारण ट्रैफिक समस्या पैदा होती है। इसके अलावा सबसे ज्यादा समस्या पिंजौर टी पॉइंट पर होती है।
जहां पर पहले से ही अतिक्रमण होने के कारण सड़क की चौड़ाई काफी ज्यादा कम हो गई है, ऊपर से ट्रैफिक पुलिस से बेखौफ सरेआम टी पॉइंट पर आटो, मैक्सी कैब व टाटा मैजिक चालकों द्वारा ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखकर उल्लंघन कर रहे हैं। रोड पर ही अवैध पार्किंग करके सवारियों के इंतजार के लिए वाहन खड़े कर देते हैं, हैरानी की बात है कि टी पॉइंट पर पुलिस तैनात होने के बावजूद पुलिस उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाती। पिंजौर टी पॉइंट पर दिन में तीनों सड़कों पर वाहनों की अवैध पार्किंग देखी जा सकती है। जिसके कारण जाम भी लगा रहता है, जबकि यहीं पर ट्रैफिक पुलिस के लगभग आधा दर्जन कर्मी ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। फिर भी लोगों को जाम से राहत नहीं मिलती।
टी पॉइंट पर वाहनों की अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई करना पुलिस के लिए जरूरी नहीं लगता, बल्कि इस तंग जगह पर बड़े व छोटे वाहनों को खड़ा करके उनके कागज चेक करना उनके लिए जरूरी लगता है। विगत 15 जनवरी को पंचकूला के डीसीपी रहे कमलदीप ने ट्रैफिक इंचार्ज को टी पॉइंट पर वाहनों को रोककर कागज चेकिंग करने से मना किया था और टी पॉइंट पर ट्रैफिक की अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ।
पिंजौर में सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम की समस्या है। आए दिन इससे जहां हजारों वाहन सवार परेशान हो रहे हैं वहीं ट्रैफिक समस्या के कारण दर्जनों लोग सड़क हादसों में जख्मी हो चुके हैं। दर्जनों लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं।
हैरानी की बात है कि थाने के सामने व टी पॉइंट जहां पर हर समय पुलिस कर्मी तैनात होते हैं वहां पर भी ट्रकों की चपेट में आने से लोग अपनी जान गवां रहे हैं। इससे पुलिस कितनी सक्रिय होकर ड्यूटी कर रही है इस पर सवाल उठ रहे हैं।
मेन बाजार में तो इंक्रोचमेंट व अवैध पार्किंग के कारण ट्रैफिक समस्या