पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ऑटो गैंगरेप मामला: पीड़िता ने की थी आरोपियों की पहचान, अब डीएनए भी हुआ मैच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़.  सेक्टर-29 की आयरन मार्केट के पास जंगलों में हुए रेप केस में आरोपियों के डीनए रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। पीड़ित लड़की के शरीर से मिले सबूतों का मिलान दोनों आरोपियों के डीएनए से हो गया है। मामले में दो आरोपी मोहम्मद इरफान और कमल हसन को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इरफान का डीएनए पहले ही मैच हो चुका है। उसकी निशानदेही पर ही कमल को गिरफ्तार किया गया था। कमल के डीएनए के सैंपल पुलिस ने सीएफएसएल दिल्ली भेजे थे, जिसकी रिपोर्ट पुलिस के पास आ गई है।

 

 

कॉल सेंटर में काम करने वाली लड़की को ले गए थे जंगलों में

3 दिसंबर 2016 को सेक्टर-34 के पिकाडली चौक से कॉल सेंटर में काम करने वाली लड़की ने रात 8 बजे ऑटो हायर किया था। उसे हल्लोमाजरा इलाके में स्थित अपने घर जाना था, लेकिन ऑटो ड्राइवर और उसके साथ बैठा शख्स लड़की को चाकू दिखाकर आयरन मार्केट सेक्टर-29 के पास जंगलों की तरफ ले गए। वहां दोनों ने चाकू दिखाकर रेप किया। इसके बाद आरोपी ट्रिब्यून चौक के पास पीड़ित को छोड़कर फरार हो गए थे। 

 

आराेपी ने पहले किए एक और गैंगरेप को भी कबूल कर लिया था

- सूत्रों के मुताबिक, कमल हसन का डीएनए भी पीड़ित लड़की से मैच हो गया है। पुलिस इन दोनों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश करेगी, जिसमें डीएनए रिपोर्ट को चालान का आधार बनाया जाएगा।

- इस केस में पुलिस ने जिन तीन को गिरफ्तार किया, उसमें से एक था मोहम्मद इरफान। इरफान ने पूछताछ में सेक्टर-29 वाले गैंगरेप को भी कबूल कर लिया था। उसी की निशानदेही पर सेक्टर-29 गैंगरेप के दूसरे आरोपी कमल हसन को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। दोनों को रेप पीड़ित ने पहचान लिया था। 

 

 

खबरें और भी हैं...