पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mohali News Aware Of Solutions To Prevent Kidney Disease And Its Progression

किडनी की बीमारी की शुरुआत और इसको बढ़ने से रोकने के समाधानों के बारे में किया जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहाली | विश्व किडनी दिवस पर एडवाइजरी जारी करते हुए, सीनियर कंसल्टेंट, नेफ्रोलॉजी डॉ. अमित शर्मा तथा सीनियर, नेफ्रोलॉजी डॉ.एच.जे.एस.गिल ने संयुक्त रूप से कहा कि ‘विश्व किडनी दिवस हर साल हमारी किडनियों (गुर्दों) के महत्व को समझने और इनके बारे में जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है ताकि दुनिया भर में हमारे स्वास्थ्य और किडनी की बीमारी और इसके संबंधित समस्याओं के प्रभाव को कम किया जा सके। विशेष रूप से, 2020 का अभियान (किडनी हेल्थ एवरीवन फॉर एवरीवन-प्रिवेंशन टू डिटेक्शन एंड इनविटेशनल एक्सेस टू केयर) में किडनी की बीमारी की शुरुआत और इसको बढऩे से रोकने के लिए प्रिवेंटिव समाधानों के महत्व पर प्रकाश डालता है।’ डॉ.शर्मा व डॉ गिल ने कहा कि ‘किडनी की बीमारी वैश्विक मृत्यु दर के प्रमुख कारणों में से एक है। भारत जैसे देश में मधुमेह के उच्च जोखिम, हाई ब्लडप्रेशर, साफ-सफाई की खस्ता हालत और गुणवत्तापूर्ण हेल्थकेयर सुविधाओं की कमी और मरीजों के लिए उन तक अपर्याप्त पहुंच जैसे कई जोखिम कारकों की उपस्थिति के कारण, इसका प्रभाव और भी अधिक है।
खबरें और भी हैं...