मासिक धर्म स्वच्छता पर लगा जागरुकता शिविर
मोहाली़| पंजाब बाल कल्याण विभाग के सहयोग से स्वयं सेवी संगठन - सेल्फ इंप्लाइड वुमेंस एसोसिएशन ने जगतपुरा मोहाली स्थित अंब साहिब कालोनी में इंटरनेशनल वुमेंस डे के मद्देनजर अपनी विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में सेवा की जिला कार्डिनेटर तृप्ता शर्मा की अगुवाई में मासिक धर्म स्वच्छता शिविर का आयोजन किया गया।
सेवा की टीम ने शिविर के दौरान महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता की महत्ता से अवगत करवाया। इसी के साथ उन्होंनें आसानी से समझ में आने वाले चार्ट के माध्यम से सेनिटरी नैपकिन के उपयोग के विषय में करीब पचास महिलाओं को शिक्षित किया।