मुरी स्टेशन पर चला जागरुकता अभियान
मुरी|मुरी स्टेशन पर जीआरपी एवं आरपीएफ के संयुक्त तत्वाधान में कोरोना वायरस को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया। यह अभियान स्टेशन के प्लेटफार्म न0 1, 2 पर भ्रमण कर आने जाने वाले यात्रियों के बीच कोरोना वायरस से बचाव एवं उसके रोकथाम को लेकर जागरुकता अभियान चलाकर यात्रियों के साथ जानकारियां साझा की और इससे संबंधित प्रतियां भी बंटे गए। लोगों ये यह भी अपील की गई की वह अपने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों से समन्वय स्थापित कर उन्हें भी इस बीमारी से बचाव के लिए जानकारी दें। मौके पर आरपीएफ ओसी राजेश तिवारी,उपसहायक निरीक्षक रवि शेखर, रजत एवं जीआरपी के थाना प्रभारी जे खान, उप सहायक निरीक्षक अंजनि कुमार, उप सहायक निरीक्षक अरुण कुमार यादव, उप सहायक निरीक्षक अमेश कुमार, उप सहायक निरीक्षक हवालदार सचिनान यादव, शंकर राम आरक्षी नन्द किशोर महतो सुरेन्द्र उराॅव, सियाराम यादव समेत दर्जनों जवान मौजूद थे।