पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Awareness Chariot Will Inform Children About Lal Ladli Scheme

बच्चों को लाल-लाडली योजना की जानकारी देगा जागरूकता रथ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर. रांची

सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह ने निदेशकों की मौजूदगी में शुक्रवार को लाल-लाडली जागरूकता रथ को रवाना किया। दरभंगा हाउस से सीसीएल की महत्वाकांक्षी योजना लाल-लाडली जागरूकता रथ को कमांड क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया है। जागरूकता रथ का मुख्य उद्देश्य सीसीएल के सभी क्षेत्रों में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को अपने घर से ही बैठ कर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रेरित करना है। आवेदन भरने की अाखिरी तारीख 31 मार्च है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। चयनित जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को रांची में कोचिंग, स्कूली शिक्षा, आवासीय सुविधा, ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज की नि:शुल्क व्यवस्था सीसीएल द्वारा की जाती है। रथ रवाना करते समय निदेशक तकनीकी वीके श्रीवास्तव, निदेशक तकनीकी योजना परियोजना भोला सिंह, निदेशक वित्त एनके अग्रवाल, निदेशक कार्मिक विनय रंजन के अलावा महाप्रबंधक एसडीएसआर एनके सिंह मौजूद थे।

सोशल ट्रांसफार्मेशन ला रही सीसीएल की योजना

सीएमडी गोपाल सिंह ने कहा कि सीसीएल द्वारा चलाई जा रही कायाकल्प योजना समाज में सोशल ट्रांसफार्मेशन ला रही है और हर वर्ष सीसीएल के लाल और सीसीएल की लाडली की सफलता दर करीब शत-प्रतिशत है। इस वर्ष सीसीएल के लाल सिद्धांत शेखर ने जेईई मेन्स में 99.25 पर्सेंटाइल लाकर अपना परचम लहराया है। सीसीएल मुख्यालय में पदस्थापित इंजीनियर जो खुद आईआईटी के छात्र रह चुके हैं। सभी स्वेच्छा से अपने दैनिक कार्य करते हुए सीसीएल के लाल और लाडली के बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन महाप्रबंधक एके सिंह ने किया।

दरभंगा हाउस से रथ को रवाना करते सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह।
खबरें और भी हैं...