नशापान रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम
सिटी रिपोर्टर| गर्वमेंट प्लस टू स्कूल कांके में गुरुवार को नशापान की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। सीआईपी के डिपार्टमेंट आॅफ पीएसडब्ल्यू की ओर से आयोजित कार्यक्रम में निदेशक डाॅ. दया राम ने कहा कि समाज में बढ़ रहे नशापान की लत को दूर करने में छात्रों की अहम भूमिका है। स्कूल जाने वाले किशोर स्वयं भी नशे की बुरी लत से बचंे व आसपास के लोगों को इसके दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दें। डी एडिक्शन सेंटर सीआईपी के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. संजय मुंडा ने कहा कि किसी भी प्रकार के नशे का लंबे समय तक सेवन करने से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर पड़ता है। इस मौके पर डाॅ. दीपांजन भट्टाचार्य, डाॅ. मधुमिता, मिट्टू वर्गीस, डाॅ. के प्रसाद ने भी छात्रों का मागदर्शन किया। वहीं, प्रिंसिपल कुर्बान अंसारी ने सीआईपी प्रशासन के इस पहल का स्वागत करते हुए इसे काफी उपयोगी बताया।