पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur Rani News Awareness Rally Was Organized On 39beti Bachao Beti Padhao39

‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ पर अवेयरनेस रैली निकाली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खंड बरवाला के गांव बताैड़ के आंगनवाड़ी केंद्र-3 में सीडीपीओ सरोज नैन की अध्यक्षता में ‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ’, पोषण पखवाड़ा व प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी देने के लिए वीरवार को रैली निकाली गई। रैली को सरपंच लक्ष्मण बताैड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से निकाली गई। इसमें गांव की महिलाओं के
साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी शामिल थीं। इनके हाथों में पोस्टर और बैनर थे जिन पर पोषण आहार के बारे में लिखा था। सीडीपीओ सरोज नैन ने बताया कि कि इस समय पोषण पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं, लड़कियों और 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों में कुपोषण को दूर करना है। रैली के माध्यम से लोगों को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत अवेयर करने के साथ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी भी देना है।

उद्देश्य महिलाओं, लड़कियों और 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों में कुपोषण को दूर करना है। रैली के माध्यम से लोगों को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत अवेयर करने के साथ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी भी देना है।
खबरें और भी हैं...