पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई। फिल्म 'वांटेड' में सलमान की हीरोइन रही आयशा टाकिया प्लास्टिक सर्जरी को लेकर लंबे समय तक सुर्खियों में रहीं। वैसे, आयशा की छोटी बहन नताशा ने भी लिप जॉब कराया है। नताशा फिलहाल 9 महीने की प्रेग्नेंट हैं और वो इसी महीने कभी भी मां बन सकती हैं। नताशा ने प्रेग्नेंसी के कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं, जिनमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। 2013 में विदेशी ब्वॉयफ्रेंड से की शादी...
- आयशा की बहन नताशा ने 2013 में विदेशी ब्वॉयफ्रेंड जोकिम लिंडस्ट्रोम से जनवरी, 2013 में शादी की। हालांकि कुछ सालों में ही दोनों अलग हो गए। बाद में नताशा ने ब्रिटिश म्यूजीशियन जैक टकर से नजदीकियां बढ़ाईं। होने वाला बेबी भी जैक टकर का ही है। हालांकि ये कोई नहीं जानता कि पहले पति को तलाक देने के बाद नताशा ने जैक टकर से शादी की या नहीं।
अक्सर शेयर करते हैं फोटोज...
- नताशा और जैक सोशल मीडिया पर अक्सर फोटोज शेयर करते रहते हैं। दोनों बड़ी बेसब्री से होने वाले बेबी का इंतजार कर रहे हैं। दोनों फिलहाल मुंबई में ही रहते हैं। बता दें कि नताशा भी एक्ट्रेस रह चुकी हैं लेकिन उनका बड़ी बहन आयशा की तरह नाम नहीं है। बता दें कि नताशा सोशल मीडिया पर अपने टैटू क्रेज की वजह से भी चर्चा में रहती हैं।
आगे की स्लाइड्स पर, बेबी बंप फ्लॉन्ट करतीं नताशा के कुछ और PHOTOS...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.