आयुष्मान संग अब एक्शन थ्रिलर बनाएंगे अनुभव**
आयुष्मान खुराना एक बार फिर निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ काम करने जा रहे हैं। यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर होगी। फिलहाल इसका टाइटल अभी ओपन नहीं किया गया है। यह फिल्म इसी साल 16 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसके अलावा खबर है कि आयुष्मान ने एक और प्रोजेक्ट ‘स्त्री रोग विभाग’ साइन किया है, इसमें वे एक विशेषज्ञ के किरदार में नजर आएंगे। उनकी ‘गुलाबो सिताबो’ भी जल्द ही रिलीज होगी।