ज. भट एनसीएलएटी के कार्यवाहक चेयरमैन बने
नई दिल्ली| सरकार ने जस्टिस बंसीलाल भट को राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) का कार्यवाहक चेयरमैन बनाया है। केंद्र की अधिसूचना के मुताबिक वे जस्टिस सुधांशु ज्योति मुखोपाध्याय की जगह लेंगे, जो शुक्रवार को रिटायर्ड हो गए। जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट के जज रह चुके जस्टिस भट का कार्यकाल 3 माह होगा।