पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाबा रामदेव बनाएंगे हरियाणा में विश्व की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी, समाज के कामों पर खर्च होगा मुनाफा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेवाड़ी.   योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि उन्होंने पतंजलि ट्रस्ट के अलावा पतंजलि आयुर्वेदिक कंपनी को भी नॉन प्रोफिटेबल ट्रस्ट कंपनी बना दिया है। अब कंपनी का शत प्रतिशत मुनाफा एजुकेशन, हेल्थ, रिसर्च, गांव और गाय की सेवा में खर्च होगा। बाबा रामदेव बुधवार को अपनी भांजी की शादी के सिलसिले में वर पक्ष को आशीर्वाद देने रेवाड़ी पहुंचे थे। जन्म भूमि महेंद्रगढ़ (नारनौल) जिला के लिए कुछ विशेष करने के सवाल पर रामदेव ने कहा कि यूं तो साधु के लिए सारा भारत घर और पूरा विश्व परिवार होता है। वे महेंद्रगढ़ जिला के मेधावी विद्यार्थियों के लिए जल्द एक छात्रवृति योजना शुरू करेंगे। मेडिकल, मैनेजमेंट और विदेश में पढ़ाई के इच्छुक यहां के विद्यार्थी इसका फायदा ले सकेंगे। इसलिए बाबा क्या देगा की भावना की बजाय बाबा और देश को तुम क्या दोगे के भाव होने चाहिए।

 

प्रदेश वासियों को प्राथमिकता

- बाबा ने कहा कि वे दुनिया की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी हरियाणा में बनाएंगे, जिसमें एक लाख बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सकें। हरियाणा के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। राज्य में एक हजार व्यायामशालाओं के तीन साल पुराने वायदे पर उन्होंने कहा कि वे इस बारे में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से बात करेंगे, जो काफी इच्छा शक्ति वाले हैं। सरकारी काम में रूल-रेगुलेशन बनाने में काफी वक्त लग जाता है।

- कहा कि ऊंच-नीच की जाति के बजाय मैने मंत्र दिया सभी जाति समान, सभी जाति महान। जो जातीय और मजहबी उन्माद देश में फैला हुआ है, उसका यही हल है। देश में हुई रेप की घटनाओं पर बाबा ने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। 

 

 

खबरें और भी हैं...