पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनोएडा. पुराने शिव मंदिर के बाबा कन्हैया गिरी के खिलाफ छेड़छाड़ की कई बार शिकायतें करने के बावजूद उस पर कार्रवाई नहीं होने पर महिलाओं ने बाबा के शिष्य की पिटाई की। बाबा की करतूतों का पता चलने के बाद काफी संख्या में पहुंचे किन्नरों ने भी शिष्य की पिटाई की। मामला ग्रेटर नोएडा के बादलपुर इलाके के धूममानिक पुर का है। पिटाई 8 अप्रैल को दोपहर में की गई थी। पिटाई का वीडियो वायरल होने पर बाबा महिला शिष्य के साथ फरार हो गया। ग्रामीणों ने बादलपुर चौकी के सिपाही और दरोगा पर बाबा व उसकी शिष्या को भगाने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत एसएसपी डॉ. अजय पाल से की गई है। पुलिस बाबा की तलाश कर रही है।
हथियार के बल पर करता था छेड़छाड़
- महिलाओं ने बताया कि शिव मंदिर कई दशक पुराना है। कन्हैया 15 साल पहले मंदिर में आया था। इसके बाद वह मंदिर के आसपास घेराबंदी कराकर उसी में अखाड़ा चलाने लगा।
- हथियार के बल पर महिलाओं से छेड़छाड़ करने लगा। इसकी शिकायत करने पर वह ग्रामीणों को धमकी दे देता था इसलिए उसके खिलाफ कोई आवाज नहीं उठाता था।
- 4 साल पहले एक व्यक्ति की हत्या कराकर बाबा ने उसकी पत्नी को अपनी शिष्या बना लिया था। कुछ महीने से वह एक विधवा से बार-बार छेड़छाड़ करता था और उसके घरवालों को जान से मारने की धमकी दे रहा था।
- इस मामले को लेकर बादलपुर थाने और पुलिस चौकी में कई बार शिकायत दी गई, लेकिन बाबा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पुरुषों को चूड़ियां पहनने की सलाह दे खुद संभाला मोर्चा
- महिलाओं ने बताया कि 4 अप्रैल को बाबा के खिलाफ बादलपुर थाने और एसएसपी ऑफिस में शिकायत की गई थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
- इसके बाद महिलाओं ने मंदिर में जाकर बाबा की पिटाई की। मंदिर में गाड़ियों में तोड़फोड़ की। कुछ लोग मदद करने आए तो उन्हें चूड़ियां पहनने की सलाह दे खुद मोर्चा संभाल लिया।
मामला छेड़छाड़ का नहीं आपसी विवाद का है
- थाना बादलपुर प्रभारी मुकेश कुमार ने पूरे मामले में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि पहले घटना की जानकारी नहीं थी।
- यह छेड़छाड़ का नहीं बल्कि महिलाओं और बाबा के बीच आपसी विवाद का मामला है। वीडियो सामने के आने के बाद सीनियर पुलिस अधिकारियों ने मामले के जांच के आदेश दिए हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.