पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकपूरथला (जालंधर). कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में एक कथित बाबा के खिलाफ एक महिला ने रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार बाबा महिला से बंदूक की नोक पर 13 साल से दुष्कर्म करते आ रहा था। आरोपी कांग्रेसी पार्षद प्रितपाल सिंह चीमा (55) है, जो इलाके में पाली बाबा के नाम से जाना जाता है।
आरोपी जान से मारने की देता था धमकी ...
पीड़िता ने कहा कि बाबा उसे और उसके परिवार को जान से मारने और रेप का वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी देता था। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी बाबा फरार है। बाबा के पास अमेरिका का मल्टीपल एंट्री वीजा है। इस कारण आरोपी के विदेश भागने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इलाज के नाम पर किया शोषण ...
पीड़िता ने कहा कि वह बीमार रहती थी। जब वह पाली बाबा के पास पहुंची तो उसने कहा कि उस पर किसी साया का वास है। वह उसे इलाज के नाम पर हर सोमवार अपने घर बुलाने लगा। इस दौरान बाबा ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब पीड़िता ने इसकी शिकायत बाबा की पत्नी अमरजीत कौर से की तो पहले उसने मदद की बात कही। लेकिन जब बाबा उसे कमरे में बुलाता था तो अमरजीत बाहर से दरवाजा बंद लेती थी। बाबा के साथी रेप की घटना का वीडियो बनाते। यह सिलसिला 13 साल तक चला। बाबा धमकी देता कि यह बात अगर उसने अपने परिवार को बताई तो वह उसके परिजनों को जान से मार देगा या झूठे केस में फंसा देगा। उसने यह भी धमकी दी कि अगर उसने किसी अन्य व्यक्ति से शादी की तो वह उसे वहां से उठा लाएगा। पीड़िता ने यह भी बताया कि बाबा के पास कई तरह के बंदूक व हथियार भी हैं।
वहीं, पीड़िता के भाई ने कहा कि उसकी पांच बहनें हैं। पीड़िता उसकी सबसे छोटी बहन (36) है। 13 साल पहले अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। उस समय वह विदेश में था। माता-पिता ने बहन का काफी इलाज करवाया, लेकिन सुधार नहीं हुआ। किसी ने उन्हें सुल्तानपुर लोधी में प्रितपाल सिंह चीमा उर्फ पाली बाबा की गैबी शक्ति के बारे में बताया। तब माता-पिता बहन को बाबा के पास ले गए।
पहले शिअद में था, 6 महीने पहले कांग्रेस में हुआ शामिल
आरोपी प्रितपाल सिंह चीमा सुल्तानपुर लोधी का तीन साल से पार्षद है। पहले वह शिरोमणी अकाली दल का समर्थक था। 10 सितंबर 2017 में तीन विधायकों की अगुआई में शिअद छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया। उसके तीन बच्चे हैं। दो की शादी हो चुकी है। एक लड़की की शादी होने वाली है।
सत्कार कमेटी के धरने के बाद दर्ज हुआ मामला
पार्षद प्रितपाल सिंह कांग्रेस विधायक नवतेज सिंह चीमा के ताया का बेटा है। पुलिस को पीड़ित परिवार ने 16 अप्रैल को सुबह शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही थी। इसी को देखते हुए सत्कार कमेटी ने थाना के बाहर धरना दिया। कमेटी के धरने के बाद ही मामला दर्ज हो पाया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.