पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Babulal Pradeep And Brothers May Have To Remain Unaffiliated Mlas Till Speaker39s Decision

स्पीकर का फैसला अाने तक बाबूलाल, प्रदीप व बंधु काे रहना पड़ सकता है असंबद्ध विधायक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झारखंड विधानसभा में बाबूलाल मरांडी, प्रदीप यादव अाैर बंधु तिर्की काे असंबद्ध विधायक के रूप में सदन में रहना पड़ सकता है। स्पीकर रवींद्र नाथ महताे द्वारा बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में पार्टी के भाजपा में विलय अाैर प्रदीप यादव व बंधु तिर्की के पार्टी समेत कांग्रेस में विलय पर अब तक फैसला नहीं अा पाया है। भारत निर्वाचन अायाेग के फैसले के बाद इन तीनों विधायकों को अब अधिक दिनों तक जेवीएम कोटे में रखना स्पीकर के लिए मुश्किल होगा। वैसे इस मामले में फैसले के लिए विधानसभा की ओर से महाधिवक्ता की राय ली जा रही है। स्पीकर ने सदन में कहा भी था कि इस मामले में अावश्यक प्रक्रिया कर रहे हैं अाैर महाधिवक्ता की राय मिलने के बाद इस पर फैसला करेंगे। इस बीच भारत चुनाव अायाेग ने बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में झाविमाे के भाजपा में विलय काे अपनी मंजूरी देते हुए निर्वाचन अायाेग की सूची से झाविमाे का नाम हटा दिया। इतना ही नहीं, अायाेग ने झाविमाे के सिंबल काे भी फ्रीज कर दिया। अब तत्काल उस सिंबल का काेई उपयाेग नहीं कर पाएगा। इसकी सूचना भी झारखंड विधानसभा काे दे दी गई। एेसे में सवाल यह खड़ा हाे रहा है कि अब जबकि झाविमाे प्रजातांत्रिक नामक राजनीतिक दल का अस्तित्व नहीं रहा अाैर अाैर इसका सिंबल जब्त हाे गया है, तब इस पार्टी का काेई विधायक कैसे सदन में रह सकता है। इस संबंध में संविधान विशेषज्ञ जेसी मलहोत्रा का कहना है कि जब तक स्पीकर का फैसला नहीं अा जाता, तब तक झाविमाे के तीनाें विधायकाें काे असंबद्ध सदस्य के रूप में सदन में रहना पड़ सकता है।

पार्टी का अस्तित्व ही समाप्त हाे गया ताे सदन में उसका विधायक नहीं रह सकता


भारत निर्वाचन अायाेग ने झाविमाे प्रजातांत्रिक की मान्यता समाप्त करते हुए उसे राजनीतिक दल की सूची से बाहर कर दिया। पार्टी का सिंबल भी जब्त कर लिया गया। एेसी स्थिति में विधानसभा में झाविमाे के नाम से तीनाें विधायकाें की सीट अावंटित नहीं रह सकती, बल्कि फैसला अाने तक तीनाें काे असंबद्ध विधायक घाेषित किया जा सकता है। - जेसी मल्हाेत्रा, संविधान विशेषज्ञ सह पूर्व महासचिव लाेकसभा


स्पीकर का निर्णय सभी पक्षों को प्रभावित करेगा


बाबूलाल मरांडी ने पहले बंधु तिर्की अाैर फिर प्रदीप यादव काे झाविमाे प्रजातांत्रिक पार्टी से निष्कासित किया। इसके बाद अपनी पार्टी का भाजपा में विलय करने का निर्णय लिया। इसकी जानकारी बाबूलाल मरांडी ने भारत निर्वाचन अायाेग काे दी। साथ ही झारखंड विधानसभा के स्पीकर काे भी इसकी जानकारी दी। उधर, प्रदीप यादव अाैर बंधु तिर्की के कांग्रेस में विलय की जानकारी भी स्पीकर काे दाेनाें विधायकाें की अाेर से दी गई। इसी मामले में स्पीकर ने विधिक राय मांगी है। स्पीकर काे ही निर्णय लेना है। उनका निर्णय सभी पक्षाें काे प्रभावित करेगा।


आयोग के फैसले की जानकारी मिली है, अवलोकन नहीं किया है


भारत निर्वाचन अायाेग द्वारा गत अाठ मार्च काे झाविमाे प्रजातांत्रिक के राजनीतिक दल की मान्यता समाप्त करने अाैर उसका सिंबल फ्रीज करने के फैसले में कहीं भी दसवीं अनुसूची का उल्लेख नहीं किया गया। एेसे में अब इस मामले में विधानसभा सचिवालय क्या कर सकता है या क्या करना चाहिए, इसकाे लेकर विधि विशेषज्ञ की राय लेने की बात हाे रही है। स्पीकर इस मामले में महाधिवक्ता से राय लेंगे। इस संबंध में स्पीकर रवींद्र नाथ महताे ने बुधवार काे बताया कि भारत निर्वाचन अायाेग के फैसले की जानकारी विधानसभा सचिवालय काे मिली है। एेसी सूचना उन्हें है, लेकिन वे अभी उसका अवलाेकन नहीं कर पाए हैं। अागे की कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर कहा कि इस मामले में उन्हें विधि की राय लेनी हाेगी। प्रतिपक्ष के नेता अाैर झाविमाे के अलग-अलग गुट के भाजपा अाैर कांग्रेस में विलय के बारे में पूछे जाने पर भी उन्हाेंने यही कहा कि विधि की राय ली जा रही है।


भारत निर्वाचन अायाेग के फैसले की जानकारी विधानसभा सचिवालय पहुंची

भाजपा पूरे देश में आंदोलन कर ले : हेमंत

स्पीकर द्वारा बाबूलाल मरांडी के मामले में फैसला नहीं करने पर भाजपा द्वारा 12 मार्च से राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि वह पूरे देश में आंदोलन कर ले। भाजपा को उनकी तरफ से शुभकामना है।

स्पीकर लेंगे विधि विशेषज्ञ की राय
खबरें और भी हैं...