इस साल 2 एल्बम रिलीज कर सकता है बैकस्ट्रीट बॉयज
इस साल 2 एल्बम रिलीज कर सकता है बैकस्ट्रीट बॉयज
लॉस एंजेलिस, 20 मई (आईएएनएस)। लोकप्रिय पॉप बैंड बैकस्ट्रीट बॉयज ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपने नए एकल गीत \'डोंट गो ब्रेकिंग माई हार्ट\' को रिलीज किया। साल 2018 में बैंड की स्थापना के 25 साल पूरे होने की बात को ध्यान में रखते हुए वे एक नए एल्बम या शायद दो एल्बम को रिलीज कर सकते हैं।
बैंड के सदस्यों में से एक एजे मैकलीन ने \'ईडब्ल्यू डॉट कॉम\' को बताया, \"\"यह और ज्यादा आधुनिक मोड़ के साथ पुराने स्कूल बैकस्ट्रीट बॉयज की याद दिलाता है। यह एक अच्छा महसूस कराने वाला रिकॉर्ड है।\"\"
बैकस्ट्रीय बॉयज के सदस्य ब्रायन लिटरेल ने कहा, \"\"प्रशंसकों के लिए इस साल संभवत: दो एल्बम आ सकते हैं। वर्षगांठ मनाने के लिए हम बहुत कुछ कर रहे हैं। आप नए मैटेरियल के साथ बिल्कुल नया 10वां एल्बम पाने जा रहे हैं और फिर आपको एक अन्य एल्बम में कुछ सरप्राइज मिल सकते हैं..कौन जानता है? बैक स्ट्रीट बॉयज को कभी भी बाहर मत मानिए।\"\"
--आईएएनएस