शिक्षाविद एवं कमलनयन के पिता बद्री नाथ नहीं रहे
बिझड़ी | क्षेत्र के प्रसिद्धि प्राप्त शिक्षाविद पंडित बद्री नाथ इस संसार में नहीं रहे। वे 90 वर्ष के थे। क्षेत्र के संस्कृत के विद्धानाें में उनकी गिनती की जाती थी। वह कांगड़ा प्राथमिक ग्रामीण एवं कृषि विकास बैंक के अध्यक्ष कमलनयन शर्मा के पिता थे। पिछली कई दिनाें से उनका इलाज हमीरपर मेडिकल कालेज में चल रहा था। परन्तु शनिवार रात काे उन्हाेंने अपने घर गांव बीहड़ू में अंतिम सांस ली।