पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबहरीन के अधिकारियों ने अरब के एक न्यूज़ चैनल पर प्रतिबंध लगा दिया है.
चैनल पर रोक लगाने के पीछे उनका तर्क है कि यह चैनल चरमपंथ के ख़िलाफ़ एक कड़ा रुख़ इख़्तियार करने में नाकामयाब रहा.
अल-अरब न्यूज़ चैनल सऊदी के प्रिंस अल-वलीद बिन तलाल का है जिसे इस महीने की शुरुआत में ही लॉन्च किया गया था.
लेकिन बहरीन के एक विपक्षी नेता का इंटरव्यू प्रसारित करने पर तत्काल ही चैनल को बंद कर दिया गया था.
बहरीन पिछले चार साल से शिया बहुल सदस्यों के नेतृत्व में व्यापक सरकार विरोधी प्रदर्शनों का सामना कर रहा है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.