पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उपमुखिया से 50 हजार की रंगदारी मांगी, कुख्यात बदमाश बख्तियारपुर से धराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना/बख्तियारपुर. बख्तियारपुर पुलिस ने कुख्यात गोलू उर्फ कुंदन को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से पुलिस उसे तलाश रही थी। घोसवरी का रहने वाले ने गोलू कम उम्र में इलाके में अपना गैंग तैयार कर लिया था। उसकी उम्र महज 19 साल है। गोलू पर रंगदारी, छिनतई, छेड़खानी, लूट सहित कई मामले सिर्फ बख्तियारपुर थाने में दर्ज हैं। पुलिस ने गोलू को सोमवार की दोपहर बख्तियारपुर ब्लॉक के पास से गिरफ्तार किया। घोसवरी पंचायत के उपमुखिया मनोज कुमार से 12 मार्च को 50 हजार की रंगदारी मांगने के बाद गोलू फरार चल रहा था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस गोलू को तलाश रही थी और वह शहर छोड़कर भाग गया था। बख्तियारपुर के थानेदार दीवान इकराम खान ने बताया कि गोलू से पूछताछ की जा रही है। 

 

 

आसपास के जिलों में भी कर चुका है लूटपाट
- गोलू के गैंग में बिट्‌टू, रॉकी, नितिश सहित 10 से अधिक शातिर अपराधी हैं। यह गिरोह पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर भी लूट की घटना को अंजाम दे चुका है। साल 2012 में एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी के मामले में इस पर पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है। बख्तियारपुर थाने में गोलू के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं।

- पुलिस ने बताया कि गोलू और उसका गिरोह पटना के साथ-साथ नालंदा और बेगूसराय में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था।

- पुलिस ने बताया कि वह पटना में घटना को अंजाम देने के बाद झारखंड और यूपी में शरण ले लेता था। पूछताछ के क्रम में उसने दूसरे जिलों के कई कांडों में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

- थानेदार ने बताया कि गोलू किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए प्रखंड कार्यालय में जुटा था। इसी बीच पुलिस को उसकी भनक लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

खबरें और भी हैं...