पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kullu News Balh39s Bhupendra Was Caught By Private Bus With 581 G Chitta

प्राइवेट बस से 5.81 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया बल्ह का भूपेंद्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पतलीकूहल पुलिस ने एक व्यक्ति को 1 किलो 22 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पतलीकूहल पुलिस का एक दल थाना प्रभारी दया राम के नेतृत्व में 15 मील सोमवन के पास नाके पर था तो इस दौरान जब एक व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके पास से पुलिस ने 1 किलो 22 ग्राम चरस बरामद की है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और पुलिस ने 31 वर्षीय खेमू ठाकुर पुत्र मेहर चंद निवासी रतोचा धारा जिला कुल्लू को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने नशीले पदार्थ किए आग के हवाले

कुल्लू|कुल्लू पुलिस ने 68 अगल-अलग मामलों में पकड़े गए नशीले पदार्थों को पुलिस ने नष्ट किया है। पुलिस लाईन बाशिंग में पुलिस ने नशीले पदार्थों को आग के हवाले किया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 में कुल्लू, बंजार, आनी और मनाली थानों के अंतर्गत 68 मामलों में पकड़ी गई 87 किलो 217 ग्राम चरस, 601 ग्राम अफीम भुक्की, 4 किलो 372 ग्राम गांजा आग के हवाले किया गया है।

एक किलो 22 ग्राम चरस के साथ व्यक्ति धरा

भास्कर न्यूज| बिलासपुर

नशे के काले कारोबार के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत पुलिस ने एक प्राईवेट बस से एक युवक को चिट्टे के साथ धर दबोचा। आरोपी युवक की पहचान मंडी के बल्ह क्षेत्र निवासी भूपेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सिक्योरिटी ब्रांच के इंचार्ज हेड कांस्टेबल सुरेंद्र की अगुवाई में एक टीम ने गत वीरवार शाम चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंगल के पास नाका लगा रखा था। अन्य वाहनों की तरह बिलासपुर-मंडी रूट पर चलने वाली एक प्राईवेट बस को भी जांच के लिए रोका गया। बस में सवार एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। संदेह के आधार पर तलाशी लेने पर मंडी जिला के बल्ह निवासी भूपेंद्र नामक उक्त युवक के पास से 5.81 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि नशे की यह सामग्री वह कहां से लेकर आया था अथवा इसे कहां पहुंचाया जाना था। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...