पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहेल्थ डेस्क। अगर किसी व्यक्ति को कैंसर हो जाए तो उसे बचाना काफी मुश्किल हो जाता है। लेकिन BHU में एक ऐसी रिसर्च की गई है जिसके जरिए कैंसर सेल्स को खत्म करके पेशेंट की जान बचाई जा सकती है। यह रिसर्च BHU के डिपार्टमेंट ऑफ मोलेक्यूलर एंड ह्यूमन जेनेटिक्स की डॉ. गीता राय के डायरेक्शन में रिसर्च स्टूडेंट खुशबू प्रिया ने की है। खुशबू करीब एक साल से इस पर टिश्यू कल्चर लैब में रिसर्च कर रही हैं।
40 प्रतिशत तक कैंसर सेल्स होगी खत्म
डॉ. गीता राय ने दैनिक भास्कर डॉट कॉम को बताया कि हमने केले के पत्ते और सिल्वर नाइट्रेट से तैयार ऐसे नैनो पार्टिकल की खोज की है, जिससे कैंसर सेल्स को 40 प्रतिशत तक खत्म किया जा सकता है। ये नैनो पार्टिकल्स बिना केमिकल्स वाले हैं जिसका बॉडी पर साइड इफेक्ट नहीं होता है। यह रिसर्च कैंसर सेल लाइन और कैंसर ट्यूमर पर की गई थी जिसका रिजल्ट काफी अच्छा मिला। इस रिसर्च को इलेक्ट्रान माइक्रो स्कोपी, स्कैनिंग इलेक्ट्रो स्कोपी, ट्रांसमिशन, एक्सरे डिफरेक्शन जैसी जांच के जरिए प्रूफ किया गया है।
ऊपर दिए गए वीडियो में जानिए कैसे की गई ये रिसर्च....
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.