पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 17 दिन बाद मलबे से मिली महिला

17 दिन बाद मलबे से मिली महिला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बांग्लादेश में सत्रह दिन पहले गिरी आठ मंजिला इमारत से एक महिला जीवित मिली है.

सेना ने इस बात की पुष्टि की है.

डेली स्टार अखबार के अनुसार महिला का नाम रेशमा है और वो आठ मंजिला इमारत के तहखाने में फंस गई थी.

महिला को बहुत अधिक चोटें नहीं आई हैं और उसे भोजन-पानी दिया गया है.

इससे पहले सेना ने कहा था कि इस घटना में अब तक मरने वालों की संख्या 1000 से ऊपर हो चुकी है.

समाचार एजेंसी एएफपी ने बांग्लादेश अग्निशमन सेवा के प्रमुख अहमद अली के हवाले से बताया है कि इस महिला को मलबे में फंसा हुआ पाया गया और उसे निकालने के प्रयास किए गए.

शुक्रवार को इस महिला की आवाज़ें सुनी गई थीं जिसके बाद वहां राहत अभियान तेज़ किया गया था.

अहमद अली का कहना था, \'\' यह महिला एक खंभे और बीम के बीच में फंसी हुई थी.\'\'